मामूली नहीं है 2022 का विधानसभा चुनाव, अखिलेश बोले- सत्ता से बाहर होगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित 'संविधान दिवस समारोह कार्यक्रम' में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का दरवाजा यहीं से खुला था, इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि यहीं से दरवाजा बंद होगा और सत्ता से बाहर होंगे। 2022 का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी याद किया। 

उन्होंने कहा कि ऐसे में आने वाले समय में क्या परिस्थितियां होगी यह कोई नहीं जानता है। जिस तरह के लोग सत्ता में हैं वो कब क्या फैसला ले लें, कोई नहीं जानता है। अखिलेश ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें ऐसा संविधान दिया है जिसमें हम सभी को बराबरी का हक मिलता है। दुनिया में किसी को भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला होगा जैसे हमारे हिन्दुस्तान को बाबा साहेब मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों के सामने तख्ती उठाओगे तो क्या होगा ? हम सबने तस्वीरें देखी हैं। आपके बाल पकड़कर पुलिस खींच कर ले जा रही है। सड़क पर पीटा जा रहा है। किसके हक के लिए लड़ रहे हैं ? आज इनका हक और सम्मान छीना गया। हो सकता है कल को हमारा हक छीन लिया जाए।

अखिलेश ने कहा कि आइंस्टीन ने कहा था कि दुनिया में ऐसे विरले लोग कम ही पैदा होते हैं जैसे बाबा साहेब अंबेडकर। जब हम लोकतंत्र की बात करते हैं तो हम सभी को वोट डालने का अधिकार बाबा साहेब के संविधान ने दिया। इतना ही नहीं सामाजिक न्याय भी कहीं से मिल रहा है तो वो हमारे संविधान से मिल रहा है। ऐसे में हम उसे कैसे भूल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश पर संजय निषाद का तंज, जो अपना परिवार नहीं संभाल पाया, वह प्रदेश क्या संभालेगा 

2022 में भाजपा का होगा सफाया

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता है समय आने पर जनता उसका हिसाब करती है। जनता ने फैसला किया है इस बार भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास पढ़ने वाले लोग जानते होंगे कि बाबा साहेब के साथ राम मनोहर लोहिया साहब मिलकर काम करना चाहते थे। वो सपना पूरा नहीं हुआ लेकिन हम लोग साल 2022 में यह सपना पूरा करने की कोशिश करेंगे।

यहां सुने पूरा संबोधन:- 

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया