शरद पवार के एक इशारे पर खाली हो जाएगी बीजेपी: नवाब मलिक

By अंकित सिंह | Nov 25, 2019

मुंबई के द ग्रैंड हयात होटल में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों द्वारा सोनिया गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के नाम का शपथ लिए जाने के बाद नवाब मलिक ने भाजपा पर करारा प्रहार किया है। नवाब मलिक ने कहा कि हमारे पास 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है।

नवाब मलिक ने कहा कि अगर भाजपा सम्मान बचाना चाहती है तो वह देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा दिलवा दे। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ पर अगर उतर आई है बीजेपी तो हम उसका जवाब देंगे। मलिक ने दावा किया कि अगर शरद पवार इशारा देंगे तो बीजेपी टूट जाएगी। अजीत पवार हमारी पार्टी का हिस्सा हैं, वह पवार परिवार का हिस्सा हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि वह एनसीपी में वापस आए और अपनी गलती स्वीकार करे।

इसे भी पढ़ें: विधायकों की परेड में उद्धव ठाकरे ने कहा, अब हम बताएंगे शिवसेना क्या चीज है

वहीं शिवसेना के अब्दुल सत्तार ने कहा कि आज हमारे साथ 162 विधायक हैं। अगर बीजेपी के पास विधायक हैं तो उसे बताना चाहिए। जो तोड़फोड़ का प्रयास करेगा उसकी मुंडी तोड़ देंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा