नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा एवं स्वच्छता के कार्यक्रम करेगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक सप्ताह  सेवा सप्ताह  के रूप में मनाते हुए सेवा एवं स्वच्छता के कार्यक्रम करते हुए गांव, गरीब तक पहुंचेगी। भाजपा 14 सितम्बर से सेवा सप्ताह प्रारम्भ करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल बालगृह मोहान रोड़, लखनऊ में कल 14 सितम्बर को सेवा सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान चलायेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए आम जनमानस के बीच पहुचेंगे।

इसे भी पढ़ें: बंबई उच्च न्यायालय ने विखे पाटिल पर कहा, राजनीतिक लाभ के लिए नियुक्ति सही नहीं

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के अन्तर्गत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन करेगी तथा अस्पतालों, वृद्धाश्रमों में सेवा के कार्य करेगी। पार्टी 14 सितम्बर को सभी जिलों में एक साथ स्वच्छता का अभियान चलाएगी तथा नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाएगी। मोदी के जन्मदिन पर 17 से 20 सितम्बर को सभी जिलों में मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सेवा कार्यो के तहत पार्टी उच्च संस्थानों एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों से 50 से 100 दिव्यांगों एवं निशक्तजनों की शिक्षा एवं पालन पोषण हेतु आग्रह एवं प्रेरणा का कार्य करेगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता