'नवां पंजाब भाजपा दे नाल' नारे के साथ BJP लड़ेगी चुनाव, 117 सीटों पर अकेले उतारेगी उम्मीदवार

By अनुराग गुप्ता | Oct 28, 2021

चंडीगढ़। पंजाब का आगामी विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अकेले चुनावी मैदान पर उतरने वाली है। इसको लेकर भाजपा ने बड़ा बयान भी दिया है। आपको बता दें कि पंजाब में भाजपा 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब की स्थिति को संभालने में जुटे राहुल गांधी ! मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से 2 घंटे तक की बात 

नवां पंजाब भाजपा दे नाल

पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसा होने वाला है जब भाजपा प्रदेश की पूरी सीटों पर अकेल चुनाव लड़ने वाली है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ मिलकर भाजपा चुनाव लड़ती थी लेकिन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिअद ने भाजपा के साथ अपना नाता तोड़ते हुए अपना अलग रास्ता चुना था। जिसके बाद दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इसी बीच भाजपा ने नवां पंजाब भाजपा दे नाल नारा दिया है।

दरअसल, पंजाब के सिख भाईचारे के साथ केंद्रीय नेतृत्व एवं पंजाब भाजपा के पदाधिकारी ने बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: क्या हल होगा कृषि कानून का मुद्दा ? अमित शाह से मुलाकात करेंगे कैप्टन अमरिंदर 

सौदान सिंह ने एक ट्वीट में लिखा कि पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में पदाधिकारी गणों के साथ शामिल हुआ और विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किया। पंजाब के विकास, गरीब उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण के लिए हम संकल्पित हैं। राज्य की जनविरोधी सरकार के चंद दिन बचे हैं। इसके बाद विकास के नए युग का सवेरा होना तय है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!