भाजपा विपक्ष में बैठकर आम लोगों के हितों की रक्षा का प्रयास करेगी: आशीष शेलार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

मुंबई। भाजपा ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा में मजबूत विपक्ष की भूमिका में काम करेगी। पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की शाम को बैठक हुई। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, फडणवीस, अजित समेत विधायक ले रहे हैं शपथ

बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा, ‘‘बैठक में पार्टी ने विधानसभा में मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करने का फैसला किया। हम सरकार बनाने वाले दलों को शुभकामनाएं देते हैं।’’ शेलार ने कहा, ‘‘भाजपा आम लोगों के हितों की रक्षा का प्रयास करेगी।’’

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष