देवेंद्र फडणवीस ने कहा- भाजपा के पास 2024 के चुनावों से पहले सिर्फ एक इंजन होगा!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गंठबंधन की संभावनाओं को लेकर शनिवार को रहस्य और गहरा गया जब वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। पाटिल जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने के लिये नयी दिल्ली में हैं वहीं प्रदेश में नेता विपक्ष फडणवीस ने रहस्यपूर्ण तरीके से कहा कि 2024 का आम चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के पास सिर्फ एक इंजन होगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तरी मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

इस बैठक ने हालांकि संभावित गठबंधन की अटकलों को हवा दे दी क्योंकि मुंबई में अगले साल बीएमसी के चुनाव होने हैं। पाटिल ने कहा था, “राज ने मुझे बताया था कि मुंबई में रह रहे गैर मराठी लोगों के खिलाफ उनके मन में कोई द्वेष नहीं है। हमारे अब भी कुछ राजनीतिक मतभेद हैं और फिलहाल चुनावों से पहले हाथ मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।” शनिवार को पाटिल ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “मैं यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राज ठाकरे के साथ मुलाकात के बारे में बताने आया हूं। कोई भी फैसला इन नेताओं द्वारा लिया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्र हित भी ध्यान में रखना होगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय