प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों पर साधुओं का जुटान करेगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच नवंबर को होने वाली केदारनाथ यात्रा को भक्तिमय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसमें चारों धाम, 12 ज्योर्तिलिंगों और देश के प्रमुख मंदिरों में साधुओं को आमंत्रित किया जाना शामिल है। प्रधानमंत्री पांच नवंबर को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद वह आदि शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन करेंगे। वह आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रधानमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

इसे भी पढ़ें: नवाब मलिक अपने दावे पर कायम, कहा- समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं

संपूर्ण पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हुआ है, जिन्होंने परियोजना की प्रगति की लगातार समीक्षा और निगरानी की है। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल फरवरी महीने में वहां विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कई प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध