Greater Tipraland की मांग का कभी समर्थन नहीं करेगी भाजपा: माणिक साहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2023

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबबर्मा के बीच यहां एक उच्च स्तरीय बैठक के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत सरकार ‘‘टिपरालैंड’’ या ‘‘ग्रेटर टिपरालैंड’’ जैसी मांगों का कभी समर्थन नहीं करेगी। ‘‘ग्रेटर टिपरालैंड’’ की मांग करने वाली क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा ने 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा और 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 13 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मूल निवासियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को कैसे ऊपर उठाया जाए, इसे लेकर हमने जनजातीय कल्याण पर चर्चा की। बैठक में वार्ताकार नियुक्त करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन जनजातीय कल्याण पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अगले आम चुनावों में पूर्वोत्तर में 2019 के चुनावों में पार्टी की सीटों की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी।’’ मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिनय भूषण दास को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया था और लेखानुदान पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘नए मंत्रियों के विभागों का जल्द ही बंटवारा किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को लाना भाजपा सरकार की सामान्य कवायद है। पिछले मंत्रिमंडल के चार सदस्यों को इस बार हटा दिया गया था। चुनाव के बाद हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ खबरें मेरी जानकारी में आ रही हैं। एक निहित स्वार्थी समूह परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। मैंने डीजीपी से स्थिति को मजबूती से संभालने के लिए कहा है।

प्रमुख खबरें

Bihar में नए उद्योगों के 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदेगी राज्य सरकार: Samrat Choudhary

Nifty 50 में लगातार 8वें हफ्ते गिरावट, Stock Market में 25 साल का टूटा रिकॉर्ड

UP के Chief Secretary ने Expressway और औद्योगिक परियोजनाओं की समय-सीमा तय की

सारण के पानापुर में Dry Ration पहुंचाने के लिए Patna से Helicopter ने भरी उड़ान