'गुंडाराज की वापसी असंभव, 2027 चुनाव में 2017 दोहराएगी भाजपा', अखिलेश पर केशव मौर्य का पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 17, 2024

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में दरार की अफवाहों के बीच, राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्हें एसपी 'बहादुर' कहा और कहा कि बीजेपी के पास देश और प्रदेश दोनों में एक मजबूत संगठन और सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्याक) पर निशाना साधते हुए इसे धोखा बताया।

यह उपमुख्यमंत्री की एक टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आया है जिससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि उत्तर प्रदेश सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। हालाँकि, भाजपा ने इस चर्चा को खारिज कर दिया है। अखिलेश ने एक्स पोस्ट पर लिखा था कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: CM Yogi की कैबिनेट बैठक, दोनों DyCMs की दूरी, उपचुनाव को लेकर बनाई मंत्रियों की टीम

वहीं एक बयान में सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आपस में लड़ रही है। भाजपा सरकार अस्थिर है और सत्ता की लड़ाई में जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। राजधानी लखनऊ में मकान तोड़ने का फैसला टाल दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार कमजोर हो गई है। इसी को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। अफवाहें 15 जुलाई को भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान एक बयान के बाद शुरू हुईं। मौर्य ने बैठक में कहा कि वह खुद को पहले भाजपा कार्यकर्ता और फिर उप मुख्यमंत्री मानते हैं।

प्रमुख खबरें

सिंहासन खाली करो... भारी-भरकम अंग्रेजी बोलने वाले शशि थरूर ने हिंदी में लिखी दिनकर की कविता

ताप बिजलीघरों में Coal Stock घटने की गति थमी, 1.8 करोड़ टन से ऊपर बना भंडार

iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

SIR Process में लाखों Fake Votes का दावा, Akhilesh Yadav बोले- BJP की पोल खोलने के लिए लिस्ट तैयार