BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 04, 2026

हमीरपुर, चार अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने रविवार को कहा कि भाजपा राज्य में 8,007 मतदान केंद्रों पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल की सत्ता में भाजपा की वापसी होगी। शर्मा ने हमीरपुर के टिप्पर गांव में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कहा, ‘‘भाजपा 2047 तक ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपने संगठन को और मजबूत करने का काम करेगी।’’ भाजपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बैठक में पार्टी की संगठनात्मक ताकत को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उपायों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा कार्यों और भविष्य के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Ohio रैली में Republican जीत का दावा किया, AI और महंगाई बने चुनावी मुद्दे

BJP प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary ने सपा पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Gurugram में The Westerlies के निवासियों ने खामियों पर Builder के खिलाफ खोला मोर्चा

IIT Delhi के पीएचडी छात्र की मौत मामले में Supreme Court के निर्देश पर FIR दर्ज