स्मृति के समर्थन में अमित शाह का मेगा शो, बोले- जनता विकास को ही चुनेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

अमेठी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के समर्थन में नगर में रोड शो किया। करीब दो किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान शाह के साथ स्मृति के अलावा कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। रोड शो से पहले शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वंशवाद बनाम विकास की लड़ाई है और जनता विकास को ही चुनेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अमेठी सीट कम से कम एक लाख वोटों से जीतेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटों की संख्या वर्ष 2014 के मुकाबले बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: सपा-बसपा और कांग्रेस ने पिछड़ों का सम्मान नहीं करते: शाह

रोड शो के दौरान उमड़े जनसैलाब के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने  अब की बार अमेठी हमार  और  फिर एक बार मोदी सरकार  के नारे लगाये। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने रथ पर सवार शाह, स्मृति तथा अन्य नेताओं पर फूलों बरसाए। स्मृति ईरानी का मुकाबला क्षेत्रीय सांसद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से है। स्मृति वर्ष 2014 में भी अमेठी से चुनाव लड़ी थीं और राहुल को कड़ी टक्कर दी थी। अमेठी में पांचवें चरण के तहत आगामी छह मई को मतदान होना है। यहां आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग में असहमति पर बोले चिदंबरम, मोदी-शाह का डर अंतत: पड़ रहा कमजोर

भाजपा की ओर से अब तक जो नेता अमेठी में प्रचार के लिये पहुंचे हैं उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं। अमेठी सीट कांग्रेस के गढ़ के तौर पर जानी जाती है। इस सीट पर कांग्रेस ने 16 बार परचम लहराया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी