कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा जीतेगी अमेठी सीट: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

अमेठी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा अमेठी सीट जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन मार्च के अमेठी दौरे के मद्देनजर यहां तैयारियों का जायजा लेने आये योगी ने कहा,  कार्यकर्ताओं एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर हम इस बार इतिहास दोहराते हुए अमेठी जीतेंगे। 

इसे भी पढ़ें: सेना सीमा संभाल रही है और प्रधान सेवक बूथ संभाल रहे हैं: कांग्रेस

योगी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि अमेठी के हर गांव में सरकार की योजनाओं का कम से कम एक बोर्ड तत्काल लगाया जाए। आयुष्मान भारत एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लोगों की जिंदगी बदल देने वाली योजनायें हैं। लोगों को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav