जितनी बंपर वोटिंग हुई है, उतनी बंपर भाजपा की जीत होगी- शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Nov 03, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 28 उप चुनाव में जनता ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया है। जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान को पवित्र कर्तव्य माना है। कोरोना का भय और असर कहीं नहीं दिखा। कुछ स्थानों पर तो 2018 से ज्यादा वोटिंग हुई है, यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती है। मैं अपने मतदाता भाई बहनों बेटे बेटियों का आभार प्रकट करता हूं। जितनी बंपर वोटिंग हुई है, उतनी बंपर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है। अब यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाना ही है कि अभी से ईवीएम पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए, 2018 में ईवीएम ठीक थी जब तुम्हारी सरकार बनी थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर