'राजस्थान में बीजेपी की होगी प्रचंड जीत', अमित शाह बोले- 21 पार्टियां इकट्ठा होकर राहुल गांधी को PM बनाने निकली हैं

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज राजस्थान के उदयपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। यही कारण है कि भाजपा नेता लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह ने आज अपने संबोधन में राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने विपक्षी एकता पर भी तंज कसा और साफ तौर पर कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो ये भ्रष्टाचार करने वाले जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। 

गहलोत पर निशाना

भाजपा नेता ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये गहलोत जी खामखा में इस उम्र में इधर-उधर घूम रहे हैं, उन्हें कोई उन्हें इस सभा का वीडियो दिखा दे तो उनको मालूम पड़ जाएगा कि उनकी सरकार के जाने का समय हो गया है। उन्होंने कहा कि आज जो नजारा मेवाड़ की धरती पर मेरे सामने है वो बताता है कि 2023 और 2024 में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की ये भूमि त्याग-बलिदान और भक्ति की भूमि है। यह भूमि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है और इसी भूमि से ही भाजपा की विजय पताका निकलती है। गहलोत जी, 2023 में बीजेपी राजस्थान में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर, प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

इसे भी पढ़ें: '20 वर्षों से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश में कांग्रेस', Amit Shah बोले- मतदाताओं को मोदी पर भरोसा

मोदी सरकार की उपलब्धि

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में इन 9 सालों के दौरान करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपया प्रतिवर्ष मिला है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर गरीब के घर नल से जल पहुंचाने का काम मोदी जी ने शुरू किया है। मुफ्त अनाज देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान केवल 90 एकलव्य विद्यालय थे लेकिन मोदी सरकार में 2014 से अब तक 500 से अधिक एकलव्य विद्यालय बनाए जा चुके हैं। हमने 30 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को छात्रवृति दी। मोदी जी के 9 साल भारत गौरव के 9 साल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Monsoon In India | देश के कई राज्यों में मॉनसून की भारी तबाही, दिल्ली-NCR में जलभराव, सूरत में 9 की मौत, केरल-कश्मीर में भूस्खलन

Eknath Shinde दफ्तर में Sharad Pawar-MLA की मुलाकात, Maharashtra में सियासी खलबली!

Health Tips: धुंधलापन और Dry Eyes सिर्फ थकान नहीं, आपकी Smoking Habit का है नतीजा, जानें पूरा सच

इजरायल ने सुरंग में सीमेंट भरकर किया पैक, Hamas के सरेंडर के साथ क्या गाजा में सबकुछ थम जाएगा?