'भाजपा की खिड़की खाली है, पहले दिन दी पहला शो फ़्लाप हो गया', PM Modi पर अखिलेश का पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 19, 2024

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुक्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है। अखिलेश ने लिखा कि भाजपा का पहले दिन, पहला शो फ़्लाप हो गया है। जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डॉयलॉग्स। भाजपा की खिड़की खाली है। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता को अपने नये भविष्य को चुनने के लिए अग्रिम बधाई और जिन समाजों ने परंपरा से हटके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन व वोट दिया है और लगातार दे रहे हैं, उन सभी की नई राजनीतिक चेतना को नमन।

इसे भी पढ़ें: पीलीभीत में भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश के लोग जितना अच्छा स्वागत करते हैं तो विदाई...

आपको बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हो रहा है। पहले चरण में 19 अप्रैल को जिन सीट पर मतदान होना है उनमें राज्य के पश्चिमी क्षेत्र की सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सीट पर चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगायी। लगभग सभी सीट पर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं