जोबट और पृथ्वीपुर में बीजेपी ने की जीत, रैगांव में जीती कांग्रेस

By Suyash Bhatt | Nov 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव में जोबट विधानसभा में जीत के साथ ही बीजेपी पृथ्वीपुर में भी जीत गई है। साथ ही साथ खंडवा में बीजेपी प्रत्याशी लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि रैगांव में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की है। 

पृथ्वीपुर विधानसभा में बीजेपी 17704 वोटों से जीत चुकी है। पृथ्वीपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाकर जीत का जश्न मनाना शुरु कर दिया है।

वहीं रैगांव में कांग्रेस 12096 वोटों से जीत गई। यहां कांग्रेस प्रत्यासी कल्पना वर्मा 72679 और बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को 60610 वोट मिले। रैगांव में लंबे वोटों से पिछड़ने के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रतिमा बागरी मतगणना स्थल से चले गई।

इसे भी पढ़ें:हमारे कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट, CM शिवराज ने कहा- हमें परिणामों से मिल रही है योजनाओं की स्वीकृति 

आपको बता दें जोबट से जीत का खाता खोलते हुए बीजेपी की सुलोचना रावत ने कांग्रेस के महेश पटेल को 6080 वोटों से मात दी। बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत को 68752 और कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल को 62627 वोट मिले।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं