हार्दिक के त्यागपत्र में भाजपा के शब्द, अब भाजपा के आका तय करेंगे उनका अगला कदम: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने हार्दिक पटेल के इस्तीफे को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि उनके त्यागपत्र में इस्तेमाल शब्द भारतीय जनता पार्टी के हैं और अब ‘भाजपा के आका’ तय करेंगे कि हार्दिक का अगला कदम क्या होगा। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने यह दावा भी किया कि गुजरात में भाजपा अपने खिसकते जनाधार के कारण कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात में राहुल गांधी की हालिया रैली के बाद भाजपा में डर पैदा हो गया है। उसका आधार खिसक रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की चूहे ने कुतरी आंख, राज्यवर्धन राठौड़ बोले- कांग्रेस शासन ही बेशर्म

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले आपकी (हार्दिक की) राहुल गांधी से मुलाकात होती है। आपको कौन रोक रहा था मिलने से? कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। इस पर हमें नाज है। भाजपा में तो थोड़ा सा शब्द आका के खिलाफ बोला तो उसका पांव नहीं गला काटा जाता है।’’ कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र को ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

प्रमुख खबरें

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा