बंगाल में आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता का मिला शव, बीजेपी बोली- राजनीतिक हत्याओं पर उदारवादी क्यों हैं चुप ?

By अभिनय आकाश | Nov 15, 2019

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की खबरें कई बार सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में पश्चिम मेदिनीपुर के संतोषपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया है। मृतक का नाम बरसा हांसदा है। बीजेपी बंगाल ने दावा किया कि आदिवासी समुदाय से संबधित बरसा हांसदा बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता था।

बीजेपी ने इस हत्या के पीछे तृणमूल के गुंडों का हाथ बताया है। बंगाल बीजेपी ने ट्वीट कर सवाल किया कि तृणमूल कांग्रेस शासित इस राज्य में इस तरह क्रूर राजनीतिक हत्याओं पर उदारवादी अब तक चुप क्यों हैं? यदि यह भाजपा शासित राज्य होता तो क्या वे इतने चुप होते?