चुनाव बाद हुई हिंसा में जख्मी मानस साहा ने तोड़ा दम, भाजपा ने कहा- ममता के हाथ खून से रंगे हैं

By अनुराग गुप्ता | Sep 23, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार मानस साहा जख्मी हो गए थे। जिन्होंने लंबे संघर्ष के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। बंगाल भाजपा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बंगाल भाजपा के मुताबिक, विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने डायमंड हार्बर पर मानस साहा को बेरहमी से पीटा था। इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गए और लंबे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार बोले- पश्चिम बंगाल में 'तालिबान' के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई 

इसी बीच भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालांकि बाद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मानस साहा को अंतिम विदाई दी। भाजपा की बंगाल इकाई ने ट्वीट किया कि जनता एक दिन इस जुल्म का जवाब देगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी