Faridabad में बीजेपी कार्यकर्ता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त, हिंदुत्व और विकास दोनों को बताये प्रमुख मुद्दे

By Prabhasakshi News Desk | Sep 23, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम फरीदाबाद विधानसभा में पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। 

मौके पर मौजूद अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र पर भरोसा जताते हुए अपनी जीत की उम्मीद की है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के कुछ समय पहले नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पार्टी आला कमान के फैसले पर भी उन्होंने अपनी सहमति जताते हुए इसे बिल्कुल सही फैसला करार दिया। लोगों ने बताया कि फरीदाबाद में हिंदुत्व और विकास दोनों के मुद्दों पर वे भाजपा के साथ हैं।

बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि हरियाणा की महिलाओं समेत पूरी जनता भाजपा के शासन से संतुष्ट है। कई अन्य मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनेगी। क्षेत्र के युवाओं ने भी भाजपा कि बिना खर्ची बिना पर्ची वाली सरकारी भर्ती की तारीफ करते हुए बताया कि हरियाणा का युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के साथ खड़ा हुआ है। इसके अलावा भी युवाओं ने कांग्रेस और आप की भ्रष्टाचार वाली नीतियों के कारण उन्हें कटघरे में खड़ा किया।

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान