ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

By अनुराग गुप्ता | Oct 08, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी कोलकाता में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। इसके अतिरिक्त पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए वॉटर केनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्य सचिवालय की ओर भाजपा के मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच झड़प हो गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता की हत्या मामले में दोनों आरोपियों को 14 दिन की सीआईडी हिरासत में भेजा गया 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा के 'नभाना की ओर मार्च' के दौरान हावड़ा के संतरागाछी में कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी ने हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस के साथ गुंडों ने हम पर पथराव किया। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी नेता की हत्या पर बोले दिलीप घोष, माफिया राज बनता जा रहा है बंगाल 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बन्रजी पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मास्क पहने हुए हैं। क्या नियम सिर्फ हमारे लिए हैं ? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं और हमें सामाजिक भेद का पाठ पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आगे पूछा कि क्या एक भी नियम उन पर लागू नहीं होता ?

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar