मोरबी के नायक के दम पर सीट बचाना चाहेगी बीजेपी, पुल हादसे के बाद समीकरण बदलने के आसार

By रितिका कमठान | Nov 30, 2022

कच्छ जिले के अंतर्गत आने वाली मोरबी विधानसभा सीट कई वर्षों से भाजपा के गढ़ वाली सीट रही है। इस सीट पर वर्ष 1980 से 2020 तक कुल 10 चुनाव हुए हैं जिनमें से सात में भाजपा का कब्जा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस सिर्फ दो बार चुनाव जीती है, जिसमें वर्ष 1980 और 2017 की जीत शामिल है। इस सीट पर वर्ष 2020 में उपचुनाव हुए थे जिसमें भाजपा ने वापसी की थी। मान जा रहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने से यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।

ये उम्मीदवार हैं मैदान में

बता दें कि इस सीट पर मोरबी पुल हादसे के बाद स्थानीय लोगों का रुख वर्तमान प्रशासन से उखड़ा हुआ है। वर्तमान में इस सीट पर बीजेपी नेता बृजेश मेरजा के पास है। वो गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री भी है। इस बार बीजेपी ने कांतिलाल अमृतिया को चुनाव मैदान में उतारा है, जो पांच बार के पूर्व बीजेपी विधायक है। ये वो ही नेता है जिन्होंने मोरबी पुल ढहने के पीड़ितों को बचाने के लिए मच्छू नदी में छलांग लगाई थी। उनके अलावा आम आदमी पार्टी ने पंकज रनसरिया और कांग्रेस ने जयंतीलाल जेराजभाई पटेल को मैदान में उतारा है। 

बीजेपी उम्मीदवार बने थे मोरबी के हीरो

बीजेपी के उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया ने मोरबी पुल हादसे के बाद लोगों को बचाने के लिए मच्छू नदी में छलांग लगा दी थी। उन्होंने नदी में कूदकर कई लोगों की जान बचाई थी। इसके बाद वो मोरबी के हीरो के तौर पर उभरे थे।

जानें मतदाताओं का हाल

इस सीट पर कुल 2,86,686 मतदाता हैं। इनमें से 1,48,695 पुरूष और 1,37,988 मह‍िला मतदाता हैं। ये सभी मतदाता मिलकर मोरबी विधानसभा सीट पर खड़े उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। 

प्रमुख खबरें

TMC-शिवसेना के बाद अब सपा की बारी? रुचि वीरा के साथ अनबन के बीच कमाल अख्तर ने चीफ़ व्हिप के पद से दिया इस्तीफ़ा

FIFA World Cup 2026 | Morocco से मिली हार के बाद Netherlands का टूटा दिल, पेनल्टी शूटआउट में बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Allahabad High Court का बड़ा फैसला: पत्नी को Maintenance देना पति की जिम्मेदारी, मायके की मदद बहाना नहीं

Leftover Rice अब फेंकें नहीं, बनाएं यह Healthy और Tasty Breakfast, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे