चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति जारी, अनिल वर्मा ने छोड़ी भाजपा तो सुभाष राय ने समाजवादी पार्टी

By अनुराग गुप्ता | Jan 24, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ है और नेता एक दल दूसरे दल में आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता अनिल वर्मा ने पार्टी को अलविदा कहते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। सपा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सपा ने एक ट्वीट में लिखा कि सपा का बढ़ता कारवां! भाजपा नेता और शाहजहांपुर की जलालाबाद सीट से प्रत्याशी रहे अनिल वर्मा सपा की विचारधारा से प्रभावित होकर हुए पार्टी में शामिल। आपका हार्दिक स्वागत! 

इससे पहले जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा को छोड़ सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने ट्वीट किया था कि भाजपा में निरंतर जारी है निषाद समाज का तिरस्कार! जिसके चलते वंचित वर्ग के नेता लगातार भाजपा छोड़ रहे हैं। फतेहाबाद से भाजपा विधायक जितेन्द्र वर्मा भाजपा छोड़, सपा में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बनाया आगरा का जिलाध्यक्ष। पिछड़ों दलितों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में भाजपा के सहयोगी यूपी में बिगाड़ सकते हैं उसका खेल, जदयू और मुकेश सहनी ने उतारे अपने उम्मीदवार 

सपा को लगा झटका 

माना जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने की वजह से भाजपा नेता नाराज चल रहे थे। ऐसे में उन्होंने सपा में शामिल होने का मन बनाया। वहीं दूसरी तरफ सपा को भी झटका लगा है। आंबेडकरनगर जिले की जलालपुर से सपा विधायक सुभाष राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण