बिहार में भाजपा के सहयोगी यूपी में बिगाड़ सकते हैं उसका खेल, जदयू और मुकेश सहनी ने उतारे अपने उम्मीदवार

nitish sahani
अंकित सिंह । Jan 24 2022 6:33PM

बिहार में भाजपा के दो सहयोगी जनता दल यू और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने उत्तर प्रदेश में अपने अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार की यह दोनों पार्टी भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में खेल बनाएंगे या बिगाड़ेगे?

बिहार में एक साथ मिलकर सरकार चला रहे तीन दल उत्तर प्रदेश में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए सत्ता वापसी करना बड़ी चुनौती है। भाजपा को समाजवादी पार्टी की ओर से कड़ी टक्कर भी मिल रही है। भाजपा ने अच्छे परिणाम के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन उसके अपने ही उसके सामने कई मुश्किलें खड़ी करती दिखाई दे रहे हैं। बिहार में भाजपा के दो सहयोगी जनता दल यू और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने उत्तर प्रदेश में अपने अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिहार की यह दोनों पार्टी भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में खेल बनाएंगे या बिगाड़ेगे? 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को लेकर किया बड़ा खुलासा, इमरान ने की थी मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश, भाजपा ने कही यह बात

जदयू की ओर से भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में गठबंधन की कोशिश भी की गई थी। हालांकि बात नहीं बन पाई। भाजपा से बात नहीं बनने की स्थिति में जदयू ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जदयू की ओर से 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी भी उतारे जा रहे हैं। इन 26 सीटों में ज्यादातर पूर्वांचल की सीटें हैं जहां कुर्मी वोटों की संख्या ज्यादा है। इसके साथ ही इन 26 सीटों में से 22 सीटें ऐसी है जहां भाजपा गठबंधन का कबजा है। इन 22 में से 19 भाजपा के खाते में जबकि तीन पर उसके सहयोगी अपना दल (एस) के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस ओर जाएंगे दलित, क्या नए सियासी ठिकाने की है तलाश?

मुकेश सहनी भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान काफी पहले कर चुके हैं। हालांकि मुकेश सहनी के इस फैसले पर उनकी ही पार्टी में आम सहमति नहीं है। उनके पार्टी के ही विधायक मानते हैं कि मुकेश सहनी को अपने उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में नहीं उतारने चाहिए। बावजूद इसके मुकेश साहनी के विकासशील इंसान पार्टी ने यूपी चुनाव में पूरा दमखम लगाया है। मुकेश सहनी अब तक 30 प्रत्याशी उतार चुके हैं। मुकेश सहनी का पूरा फोकस पूर्वांचल और बुंदेलखंड है जहां पर निषाद वोट काफी अहम भूमिका निभाते हैं। भाजपा ने निषाद वोटों के लिए संजय निषाद से गठबंधन किया है। ऐसे में मुकेश सहनी की पार्टी कहीं ना कहीं भाजपा को नुकसान करा सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़