UP चुनाव को लेकर भाजपा की दिल्ली बैठक, अमित शाह और नड्डा की अगुवाई में मंथन शुरू

By अनुराग गुप्ता | Nov 18, 2021

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियां बनना शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में 'मिशन उत्तर प्रदेश' को लेकर चुनावी मंथन हो रहा है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह, कर्मवीर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: सपा प्रमुख पर केशव मौर्य का तंज, अपना नाम ‘अखिलेश अली जिन्ना’ और पार्टी का ‘जिन्नावादी पार्टी’ रख लें 

'मिशन उत्तर प्रदेश' को लेकर 11 अक्टूबर को नयी दिल्ली में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष, पार्टी प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस बैठक में '100 दिन 100 कार्यक्रम' अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई थी। जिसके बाद आज एक बार फिर से सभी नेता पार्टी को मजबूत करने की दिशा पर बातचीत कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पहले प्यार और अपनापन, फिर अचानक दूरी... क्या आप भी Puffer Fishing के शिकार हो रहे हैं?

South 24 Parganas में पूजा समिति विवाद में BJP कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

Gurugram में Traffic जाम! 25 अगस्त को WFH का आदेश, School भी बंद

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल