BJP की चुनावी तैयारी, धर्मेंद्र प्रधान-भूपेंद्र यादव को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट में भी फेरबदल संभव

By अंकित सिंह | Jun 28, 2023

2024 चुनाव को लेकर भाजपा अभी सही अपनी तैयारियों में जुट गई है। हाल के दिनों में हमने देखा कि कैसे संगठन में बड़े फेरबदल को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद रहे। इस बैठक के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकार के कामकाज को जबरदस्त तरीके से बताया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: राजभवन के खिलाफ ‘असंवैधानिक वक्तव्य’ पर विधानसभाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

कैबिनेट में फेरबदल भी संभव

2024 चुनाव की तैयारियों के लिहाज से मोदी मंत्रिमंडल में कई बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन अगर इस फेरबदल की नौबत आती है तो मानसून सत्र से पहले ही यह हो सकता है। जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई से संसद के मानसून सत्र शुरू होगा। ऐसे में कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। पार्टी 2024 चुनाव के लिहाज से रणनीति बनाने में जुटी हुई है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला