4 राज्यों में बीजेपी की बढ़त, बीजेपी विधायकों ने CM शिवराज का कराया मुंह मीठा

By सुयश भट्ट | Mar 10, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही जारी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी बढ़त बनाई हुई है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में आते जबरदस्त रुझानों के बीच बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुंह मीठा कर बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:पूर्व राज्यपाल ने की ‘आप’ की तारीफ, कहा- आप जब जीतती है, तो सभी का सूपड़ा साफ कर देती है 

उन्होंने आगे कहा कि जनता पीएम को श्रध्दा और भक्ति भाव से देखती है। यूपी में डबल इंजन की सरकार ने बहुत बेहतर काम किया। इसी तरह उत्तराखंड, गोवा और अन्य राज्यों में योजनाओं को जमीन पर पहुंचाया गया। अब तुस्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।

वहीं पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के मुताबिक राज्य में आम आदमी पार्टी का स्वीप ऐसा था कि कांग्रेस और बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियों का सफाया हो गया। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर आप 90, कांग्रेस 18, शिरोमणि अकाली दल 6 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाली प्रस्ताव पर BJP का कड़ा विरोध

Dylan Sprouse और Barbara Palvin बने माता-पिता, लेबर डे पर घर आई नन्हीं राजकुमारी, पहली क्यूट तस्वीर वायरल!

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority