राज्यसभा चुनाव: निर्मला सीतारमण और अभिनेता-नेता जग्गेश कर्नाटक से लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कन्नड़ फिल्म अभिनेता से नेता बने जग्गेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होंगे। राज्यसभा सदस्य के रूप में छह साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सीतारमण कर्नाटक से अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मुकाबले में होंगी। पार्टी ने तुमकुरु में तुरुवेकेरे के निवासी जग्गेश को मैदान में उतारकर चौंका दिया और निवर्तमान राज्यसभा सदस्य के सी राममूर्ति को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में जो हुए बेसहारा, उनके साथ खड़े हैं PM मोदी, कहा- हर तरह से करेंगे मदद

हालांकि, जद (एस) ने जरूरी संख्या नहीं रहने के बावजूद कुपेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीट के लिए चुनाव होना है, क्योंकि संसद के उच्च सदन के सदस्यों निर्मला सीतारमण, के सी राममूर्ति और जयराम रमेश का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन के कारण एक सीट रिक्त हो गई थी।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा