नहीं रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री रूप सिंह, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक

Google common license
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । May 30 2022 11:00AM
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री रूप सिंह का निधन हो गया।एक प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिंह के निधन पर शोक जताया है। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रूप सिंह लोकप्रिय नेता थे और राज्य की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री रूप सिंह का रविवार को सिरमौर जिला स्थित उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। पंचायती राज और जन संपर्क विभाग के पूर्व मंत्री ने सिरमौर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव नोहराधार में अंतिम सांस ली।
इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में जो हुए बेसहारा, उनके साथ खड़े हैं PM मोदी, कहा- हर तरह से करेंगे मदद
एक प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिंह के निधन पर शोक जताया है। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रूप सिंह लोकप्रिय नेता थे और राज्य की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़