BJP की एकमात्र चिंता चुनाव हैं, लोगों की समस्या नहीं: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2023

पठानकोट। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि इसकी एकमात्र चिंता यह है कि चुनाव कैसे जीते जाएं, न कि जनता की समस्याओं का समाधान कैसे हो। उन्होंने कहा कि देश मुद्रस्फीति और बेरोजगारी का सामना कर रहा है और ‘आर्थिक हालात खराब हो रहे’ हैं। खरगे ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस इन मुद्दों को उठा रही है और विभिन्न पृष्ठभूमि और पेशे के लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले इसके पंजाब चरण के आखिरी दिन यहां सार्वजनिक रैली में खरगे ने कहा, ‘‘यात्रा की सफलता देखकर भाजपा डर महसूस कर रही है। उसका कांग्रेस के खिलाफ कुछ न कुछ बोलना जारी है।’’

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटकाकर उन्हें लूट रही है

इस रैली को राहुल गांधी ने भी संबोधित किया। खरगे ने कहा कि भाजपा किसानों के बारे में बात करती है, लेकिन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 700 किसानों की मौत पर प्रधानमंत्री के आंसू तक नहीं निकले। कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा, ‘‘यदि हमारी पार्टी के लोगों ने उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए हमें छोड़ दिया तो वह संसद में रोते हैं, क्या आपने इसे देखा या नहीं।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने रायबरेली से Rahul Gandhi, अमेठी से Kishori Lal Sharma को चुनाव मैदान में उतारा

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम