राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेपी नड्डा बोले- भाजपा का उत्कर्ष आना बाकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि पार्टी पिछले सात सालों से केंद्र की सत्ता में है और पूरब से लेकर पश्चिम तथा उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में उसकी सरकारें भी हैं लेकिन अब भी उसका उत्कर्ष आना बाकी है। राजधानी के एनडीएमसी सम्मेलन कक्ष में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: MP उपचुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को 3-1 से दी शिकस्त, धनतेरस पर हुई विजयी घोषणा

प्रधान के मुताबिक नड्डा ने कहा, भाजपा का उत्कर्ष आना अभी बाकी है। नड्डा ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया और आरोप लगाया कि चुनाव बाद हिंसा में राज्य में पार्टी के 53 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई जबकि एक लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ेगी और अराजक तत्वों को जवाब देगी।

प्रमुख खबरें

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत

Iran-US Economic War | तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी इकोनॉमिक वॉर की बड़ी चेतावनी

Revanth Reddy ब्रिटेन दौरा बीच में खत्म कर Hyderabad लौटे, लंबित मसलों पर रहेगा ध्यान

Sultanpur Police encounter में तीन बदमाश अरेस्ट, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद