भाजपा का सुनियोजित और प्रायोजित दुष्प्रचार नहीं रोक सकता कांग्रेस के बढ़ते कदम- दीपक शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 24, 2022

शिमला ।  जिस तरह भाजपा ने पूरे देश में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ झूठ और फर्जीवाड़ा करके दुष्प्रचार अभियान चलाया हुआ है उसी तर्ज पर हिमाचल में भी सत्तारूढ़ भाजपा ने दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। फर्जी लोगों के फेसबुक पेज बना कर,फर्जी चैनलों के माध्यम से झूठी एवम मनघडंत खबरें चला कर कांग्रेस के विजय अभियान को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं।भाजपा जिनती भी कोशिशें और षड्यंत्र कर ले लेकिन कांग्रेस के विजय रथ को नहीं रोका जा सकता है।

यह बात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज  कही। उन्होंने कहा कि प्रायोजित,झूठी खबरें चला कर कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं के मनोबल को कमज़ोर नहीं किया जा सकता है।हिमाचल का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह के साथ एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प ले चुका है।जिस तरह से भाजपा षड्यंत्र की राजनीति करके नाकाम कोशिश कर रही है उसमें इनको मुंह की खानी पड़ेगी।

 

दीपक शर्मा ने कहा क्योंकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता को एक माला में पिरो कर एकजुट कर दिया है उससे भाजपा की चूलें हिल गई हैं।प्रदेश की जनता ने हाल ही के चार उपचुनावों में जिस तरह भाजपा को चार-शून्य से ज़मीन सुंघाई उठाए उसको देखते हुए भाजपा केम्प में हड़बड़ाहट है।

 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में केवल पंजीकृत ठेकेदारों के पक्ष में ही जारी होंगे मछली आयात के परमिटः वीरेन्द्र कंवर

 

दीपक शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया का जिस तरह से भाजपा दुरुपयोग कर रही है वह निन्दाजनक है।राजनीति में गलत परम्पराओं की नींव डाली जा रही है।जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अनैतिक तरीके अपनाए जा रहे हैं।युवाओं को आकर्षित करने के लिए नशे के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।दीपक शर्मा ने कहा कि सत्ता पर जिस तरह खनन,शराब,नशा,मेडिकल,शिक्षा एवम वन माफ़िया ने कब्जा जमाया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि शर्मनाक है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा लाख षड्यंत्र रचा ले लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता में आने से नहीं रोका जा सकता।

प्रमुख खबरें

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू

Persian Gulf में बढ़ा तनाव, Strait of Hormuz को लेकर US-Iran के बीच जंग, Donald Trump ने दी चेतावनी