2027 Punjab Election: वोटों से सरकार को चोट देंगे किसान, BKU कादियां ने SAD से मिलाया हाथ

By अंकित सिंह | Nov 02, 2026

भारतीय किसान यूनियन (BKU) कादियां ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए शिरोमणि अकाली दल (SAD) को अपना बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। BKU कादियां के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियां ने बताया कि यह फैसला उस सरकार के खिलाफ वोटों की ताकत का इस्तेमाल करने के लिए लिया गया है, जिसने लगातार किसानों की मांगों को नजरअंदाज किया है। मीडिया से बात करते हुए कादियां ने कहा कि हमारी समिति ने आगामी चुनावों में शिरोमणि अकाली दल का समर्थन करने का फैसला किया है। क्योंकि बात वोटों की ताकत के इस्तेमाल की है।

X पर एक पोस्ट में बादल ने लिखा कि आगामी विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को बिना शर्त समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष एस. हरमीत सिंह कादियान और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद। @Akali_Dal_ में उनके भरोसे से पार्टी को काफी मजबूती मिली है। उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल इकलौती ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है जो हमेशा पंजाब के किसान समुदाय के साथ खड़ी रही है और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैं सभी किसान और मजदूर यूनियनों से अपील करता हूं कि वे SAD को मजबूत करें, ताकि सरकार में ऐसी नीतियां लाई जा सकें जिनसे खेती एक लाभदायक पेशा बन सके। हम अपने किसानों और खेतिहर मजदूरों के सभी लंबित मुद्दों को हल करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: भतीजे Vidit Olak को खोकर टूटे Yo Yo Honey Singh, Instagram पर साझा किया भावुक संदेश

इस समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए, SAD नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसका स्वागत किया। उन्होंने BKU कादियान को पंजाब में ज़मीनी स्तर पर गहरी पैठ रखने वाला एक प्रमुख किसान संगठन बताया। उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि पंजाब के एक शक्तिशाली किसान संगठन, 'भारतीय किसान यूनियन कादियान' ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए शिरोमणि अकाली दल को अपना बिना शर्त समर्थन दिया है। यह एक लंबे समय से स्थापित संगठन है, जिसकी ज़मीनी स्तर पर गहरी पकड़ है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Natural Glow Makeup के लिए Skin Tone और कपड़ों के रंग अनुसार चुनें सही शेड्स

NPP में शामिल हुए Paul Lyngdoh सोमवार को लेंगे मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ

Ayodhya Ram Mandir दान गबन केस में SIT चार्जशीट दर्ज, Supreme Court ने ट्रायल कोर्ट भेजा मामला

VB-G-RAM-G Act के तहत ग्रामीण रोजगार शिकायतों का 15 दिन में होगा निपटारा, केंद्र ने तय किए नियम