भतीजे Vidit Olak को खोकर टूटे Yo Yo Honey Singh, Instagram पर साझा किया भावुक संदेश

Yo Yo honey singh
Instagram

पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में गायक हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त की मौत हो गई। पार्टी से लौटते समय उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए हनी सिंह ने इसे अपने लिए बेहद बुरा दौर बताया है।

इस समय रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गायक हनी सिंह ने अपने भतीजे विदित ओलक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार को सुबह पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में विदित अलोक की जान चली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे के साथ ही उनके दोस्त आरव तलवार की भी मौत हो गई है।

हनी सिंह ने भतीजे के निधन पर जताया दुख

सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह जानकारी शेयर की। अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए उन्हें गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है... अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।'

हादसे में चली गई जान

आपको बता दें कि, जालंधर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां वे बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दोनों ही युवक की जान चली गई।

विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे सिंगर

दोनों मृतकों की पहचान लोकप्रिय पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हनी सिंह म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के साथ काम कर चुके हैं। इसलिए वह विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे।

पुलिस का आया बयान

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि, कार बीएमसी चौक की तरफ से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे के समय कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि हादसे में जाने गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़