BKU-क्रांतिकारी नेता ने PM मोदी का मार्ग अवरुद्ध करने वालों को कहा धन्यवाद, बोले- आप लोग तारीफ के पात्र हैं

By अनुराग गुप्ता | Jan 06, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को चूक का मामला सामने आया है। जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। हालांकि, इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन- क्रांतिकारी (बीकेयू- क्रांतिकारी) के नेता सुरजीत सिंह फूल का बड़ा बयान सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीकेयू नेताओं ने मोगा-फिरोजाबाद सड़क को अवरुद्ध किया, जो हमारी तारीफ के पात्र हैं। 

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय पहुंचा PM की सुरक्षा चूक का मामला, 7 जनवरी को हो सकती है मामले की सुनवाई 

साजिश के सरगना हैं मुख्यमंत्री चन्नीमुख्यमंत्री चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसको लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम पंजाब सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी को खारिज करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा गठित की गई कमेटी कुछ भी पता नहीं लगा पाएगी क्योंकि वह खुद इस साजिश के सरगना हैं।

पंजाब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। जिसके बाद अश्विनी शर्मा ने बताया कि कल प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा के साथ जिस तरह से खिलवाड़ हुआ उसके लिए पार्टी ने राज्यपाल के समक्ष अपनी चिंता प्रकट की है। हमने राज्यपाल से मांग की है कि गृह मंत्री और डीजीपी को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

प्रमुख खबरें

Vijayawada में DSC भर्ती पर भारी बवाल, YSRCP ने Nara Lokesh से मांगा इस्तीफा और CBI जांच

Russia Election: पुतिन की United Russia पार्टी को संसद में मिला प्रचंड बहुमत, 355 सीटें मिलने के संकेत

Kailash Vijayvargiya के आपत्तिजनक बयान पर MP Congress का हमला, मंत्री पद से मांगा इस्तीफा

BCI विवाद: Delhi High Court ने कहा- FIR और जांच के लिए BNSS के तहत मजिस्ट्रेट जाएं