सोमवार को दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे बीएल संतोष व राधा मोहन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2021

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सोमवार से लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों का एक माह से कम समय में लखनऊ का यह दूसरा दौरा है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ सशक्त मोर्चा बनाने का प्रयास कर रहे हैं: ओमप्रकाश राजभर

इससे पहले संतोष और सिंह 31 मई से दो जून तक लखनऊ में थे। बाद में छह जून को भी लखनऊ आए सिंह ने प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल तथा विधानसभा अध्‍यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात की थी। भाजपा सू्त्रों ने रविवार को बताया कि सोमवार से संतोष और सिंह लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान सेवा ही संगठन , टीकाकरण और अन्‍य कार्यक्रमों समेत संगठन के विभिन्‍न कार्यों की समीक्षा करेंगे। पार्टी नेता प्रदेश कार्य समिति की संभावित बैठक को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर का कामकाज संभालने Supreme Court द्वारा नियुक्त दोनों पूर्व जज Madurai पहुंचे

Christchurch Test में भारत का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, New Zealand के 356 के जवाब में 59 पर गंवाए तीन विकेट

MP Laxmi Verma Car Accident | छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा रायपुर के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार, AIIMS में कराया गया भर्ती

Deepathoon Controversy | तमिलनाडु में टकराव के हालात? सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर तैनात हुई CRPF की फौज, जानें पूरा विवाद