दूसरों को दोष देना केजरीवाल के डीएनए का हिस्सा, AAP के आरोपों पर BJP का पलटवार

By अंकित सिंह | Jan 24, 2025

दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस भेजा गया है। हालांकि, इसको लेकर सियासत तेज हो रही है। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगया है। हालांकि, भाजपा की ओर से अब पलटवार किया जा रहा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस शख्स ने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि वो सुरक्षा नहीं लेगा, आज उसकी सुरक्षा उसके लिए चुनावी एजेंडा है। किसे कितनी सुरक्षा मिलेगी ये एजेंसियां ​​ही तय करती हैं. कोर्ट और EC ने इसका संज्ञान लिया।

खंडेलवाल ने कहा कि दूसरों को दोष देना उनके डीएनए का हिस्सा बन गया है।' पिछले 10 वर्षों में उन्होंने अपने चारों ओर हर किसी को दोषी ठहराने के अलावा कुछ नहीं किया है, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि योगी जी को कम से कम अरविंद केजरीवाल से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। हम सब जानते हैं कि उनके सीएम बनने से पहले यूपी की स्थिति क्या थी। हम सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल अराजकता फैलाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रची जा रही केजरीवाल की हत्या की साजिश, AAP का बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा बहाल किया जाए, जो वापस ले ली गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आयोग को पत्र लिखकर पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को ‘‘समान अवसर’’ देने, केजरीवाल को पंजाब पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा बहाल करने और उन पर ‘‘जानलेवा’’ हमलों की जांच करने की मांग की है। 

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार