रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में ग्रेनेड विस्फोट, सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

By रेनू तिवारी | Oct 16, 2021

रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान घायल हो गए। सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे कि डमी कार्ट्रिज बॉक्स में रखा ग्रेनेड ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया।

 

इसे भी पढ़ें: सिंघू लिंचिंग: निहंग समूह ने शख्स की निर्मम हत्या की जिम्मेदारी ली, भाजपा ने साधा किसान नेताओं पर निशाना, पूरी घटना के 10 पॉइंट 

 रायपुर पुलिस का कहना है रायपुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में इग्नाइटर सेट वाला एक बॉक्स फर्श पर गिरने से हुए विस्फोट में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए। 

  

 पीटीआई द्वारा दी गयी  विस्तार से जानकारी

 छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष रेलगाड़ी में विस्फोट हो गया। इस घटना में चार जवान घायल हो गए हैं, घायलों में से एक की हालत गंभीर है। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन में सुबह झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही विशेष रेलगाड़ी में सामान रखने के दौरान विस्फोट हो गया। इस घटना में चार जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की विशेष रेलगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसमें सीआरपीएफ की तीन कंपनियों को भेजा जा रहा था। जब रेलगाड़ी में सामान रखा जा रहा था तब बोगी नंबर नौ के करीब एक कंटेनर में (जिसमें विस्फोटक रखा गया था) विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में हवलदार चौहान विकास लक्ष्मण समेत चार जवान घायल हो गए।

 

जानकारी मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा। घायल जवान लक्ष्मण को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मामूली रूप से घायल तीन अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया। रेलगाड़ी रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में स्टेशन में मौजूद अन्य किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। 

प्रमुख खबरें

Jabalpur Cruise Accident | मौत के आख़िरी पलों का खौफ़नाक वीडियो आया सामने, सील बंद थीं लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवार थे लोग | Video

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार

वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न