काबुल में हुआ धमाकेधार हमला, अमेरिकी दूतावास के इलाके में दिखाई दिया धुआं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसके बाद अमेरिकी दूतावास के निकट के इलाके से धुआं निकलता दिखाई दिया। विस्फोट सुबह हुआ, जब राजधानी की सड़कों पर काफी भीड़ थी। अधिकारी एवं पुलिस विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं लेकिन इस संबंध में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

काबुल के मुख्य पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरामाज ने विस्फोट की पुष्टि की लेकिन इस बारे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किसे निशाना बनाकर किया गया या विस्फोट कैसे किया गया। उल्लेखनीय है कि काबुल में तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों सक्रिय हैं। यह विस्फोट ऐसे वक्त में हुआ है, तालिबान और अमेरिका कतर में वार्ता कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा