By अंकित सिंह | Nov 13, 2022
बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है। राजस्थान और गुजरात के उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे की ब्रॉडगेज ट्रैक को असामाजिक तत्वों ने विस्फोटक सामग्री से उड़ाने की कोशिश की है। विस्फोटक की आवाज इतनी तेज थी कि 3 किलोमीटर के दायरे में यह सुनाई दे रही थी। बड़ी बात यह है कि इस ट्रैक की मांग पिछले 14 सालों से हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिन पहले ही इस ट्रैक का उद्घाटन किया था। इस ट्रैक पर अब नियमित रूप से ट्रेन चल रही थी। लेकिन असामाजिक तत्वों को यह खटकने लगा था। तभी तो इसको उन्होंने उड़ाने की कोशिश की है। हालांकि, अब राजस्थान सरकार की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। खुद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है।