अंधे कत्ल का पर्दाफाश, मृतक की पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर की हत्या

By दिनेश शुक्ल | Feb 26, 2021

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाना अंतर्गत बीते दिन ग्राम उडेपानी में छिन्दबरी रोड के समीप मिली एक व्यक्ति की लाश की गुत्थी सिवनी पुलिस ने सुलझा ली है और इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा में दुष्कर्म करने का आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार

सिवनी पुलिस के मीडिया अधिकारी आशिष खोब्रागडे ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूवार 25 फरवरी को सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची जहां पर ग्राम उडेपानी में छिन्दबरी रोड के समीप एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर मौके पर मृतक नंद किशोर उर्फ छोटू पुत्र टीकाराम वर्मा निवासी बिठली कालोनी, थाना डूंडासिवनी के शव की पंचनामा कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू, 6 और 7 मार्च को है प्रस्तावित यात्रा

बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य एवं मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण करने पर संदेही गणेश एवं मृतक की पत्नि छोटी बाई कोे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर मृतक की पत्नि द्वारा बताया गया कि उसका पति आदतन शराबी था तथा शराब पीकर मार-पीट करता था। जिससे तंग आकर मृतक की पत्नि ने अपने जीजा गणेश के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। जिस पर पुलिस ने छोटीबाई पत्नी नंद किशोर वर्मा निवासी बिठली थाना डूंडासिवनी और गणेश पुत्र शिव प्रसाद वर्मा निवासी धाना थाना लखनवाड़ा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी