ब्लिंकन ने मोल्दोवा को अमेरिकी सहयोग देने का किया वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

चिसिनाउ (मोल्दोवा)|  अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को छोटे एवं पश्चिमी देशों की ओर झुकाव वाले मोल्दोवा को अमेरिकी सहयोग का वादा किया, जो यूक्रेन से शरणार्थियों की आमद का सामना कर रहा है।

ब्लिंकन ने मोल्दोवा के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जो यूक्रेन से आये 120,000 से अधिक शरणार्थियों को संभालने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील कर रहे हैं। साथ ही मोल्दोवा के अधिकारी संभावित रूसी आक्रमण के खिलाफ भी सुरक्षा आश्वासन की मांग कर रहे हैं।

11 दिन पहले युद्ध शुरू होने के बाद से 230,000 से अधिक लोग यूक्रेन से मोल्दोवा भाग गए हैं या वहां से गुजरे हैं। ब्लिंकन ने कहा कि मोल्दोवा का शरणार्थियों का स्वागत दुनिया के लिए एक प्रेरणा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आतिथ्य की उदारता की प्रशंसा करते हैं। संकट में लोगों के लिए ऐसे अच्छे दोस्त बनने की इच्छा और वास्तव में, मैं उस बोझ से निपटने में आपकी मदद करने के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं वह करना चाहता हूं।’’ रूस के सैनिक मोल्दोवा के विवादित त्रांसनिस्त्रिया क्षेत्र में तैनात हैं। मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू ने कहा, ‘‘यह उच्च जोखिम का विषय है और हम इस पर नजर रखे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है कि त्रांसनिस्त्रिया में स्थित लगभग 1,500 रूसी सैनिकों ने अपने हावभाव बदले हैं, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि जो यूक्रेन में हो रहा है वह एक चिंता का विषय है। संदू ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में अब हमारे लिए सुरक्षित महसूस करने की कोई संभावना नहीं है।’’

हालांकि मोल्दोवा सैन्य रूप से तटस्थ है और नाटो का सदस्य बनने की कोशिश करने की उसकी कोई योजना नहीं है, लेकिन उसने पश्चिमी देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए तीन दिन पहले यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से एक अर्जी दी थी।

प्रमुख खबरें

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय

उस्मान हादी के इंकलाब मंच ने की न्याय की मांग, ढाका में विरोध प्रदर्शन किया

Health Tips: पीसीओडी में करना है वेट लॉस, तो डाइट में शामिल करें ये इवनिंग स्नैक्स

लोगों को हो रही परेशानी...H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी पर भारत ने ट्रंप सरकार के सामने उठाया मुद्दा