BLS इंटरनेशनल को 21.5 करोड़ रुपये का शुद्ध तिमाही मुनाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

नयी दिल्ली। वीजा प्रोसेसिंग की आऊटसोर्सिग सेवा देने वाली कंपनी बीएसएल इंटरनेशनल ने दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 201.3 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की और इस दौरान उसे 21.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी की कुल आय 203.8 करोड़ रुपये थी जबकि उसने इस दौरान 20.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

इसे भी पढ़ें- शाइन.कॉम ने 2019 के लिए नौकरियों की संभावना में लगाया वृद्धि का अनुमान

चालू वित्तवर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी का शुद्ध मुनाफा इसके पिछले साल के 76.5 करोड़ रुपये से बढ़कर आलोच्य अवधि में 88.5 करोड़ रुपये हो गया। जबकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 594.8 करोड़ रुपये की हुई जो पिछले साल इसी अवधि में 587 करोड़ रुपये थी।

प्रमुख खबरें

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल

UPITS 2026: यूपीआईटीएस-2026 में दिखी यूपी की ग्लोबल ताकत, शामिल हुए 90 देशों के खरीदार, CM योगी बोले- इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रहा प्रदेश

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा