बीएमसी में कांग्रेस के साथ कोई गठजोड़ नहीं: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2017

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास ‘वर्षा’ पर हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में नगर निगम चुनावों के बाद की स्थिति की समीक्षा की गयी और बीएमसी के विकल्पों पर विचार किया गया। बैठक से पहले मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि भाजपा बीएमसी के प्रशासन में पारदर्शिता के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी।

 

उन्होंने बीएमसी में कांग्रेस के साथ किसी तरह के गठजोड़ की संभावनाओं को खारिज कर दिया। बीएमसी च़ुनावों में भाजपा को 82 सीटें मिली हैं और शिवसेना आज तीन निर्दलीयों के समर्थन के साथ 87 के आंकड़े पर पहुंच गयी है। 227 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए 114 का जादुई आंकड़ा छूना होगा।

 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर