बीएमसी चुनावः भाजपा-शिवसेना गठजोड़ पर संकट मंडराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2017

मुंबई। शिवसेना द्वारा बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों में से 114 सीटों पर चुनाव लड़ने की भाजपा की मांग के उलट उसे केवल 60 सीट देने की पेशकश करने के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को गठजोड़ की संभावना को लेकर अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया। हालांकि शिवसेना की ताजा पेशकश से भाजपा में नाराजगी है और उसके चुनाव प्रबंधक इसे पार्टी का ‘अपमान’ बता रहे हैं।

 

जहां ठाकरे ने कहा कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी चर्चाओं के बाद लिया जाएगा, वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने कहा, ‘‘निकाय चुनाव के लिए भाजपा को 60 सीटों की पेशकश पर्याप्त है।’’ 2012 के बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने 158 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा ने 69 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद 32 पर जीत हासिल की थी।

 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम