By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026
जर्मनी की लक्जरी वाहन विनिर्माता बीएमडब्ल्यू ने भारत में पहली बार लक्जरी कार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अपने लोकप्रिय एसयूवी मॉडल एक्स1 का लॉन्ग व्हीलबेस (एलडब्ल्यूबी) संस्करण शुक्रवार को पेश किया। कंपनी ने एक्स1 एलडब्ल्यूबी की शुरुआती कीमत 49.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इसका उत्पादन कंपनी के चेन्नई स्थित संयंत्र में स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लंबे व्हीलबेस वाले मॉडलों की बिक्री में 24 प्रतिशत और एसयूवी की बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल का कंपनी की कुल बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक योगदान है। बरार ने कहा कि कंपनी ने भारत में आईएक्स1 से लेकर 3-सीरीज और 5-सीरीज से लेकर 7-सीरीज तक विभिन्न मॉडलों में लॉन्ग व्हीलबेस रणनीति अपनाई है।
उन्होंने कहा कि बीएमडब्ल्यू के पास भारतीय लक्जरी कार बाजार में लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल की सबसे व्यापक श्रृंखला है। बीएमडब्ल्यू ने वर्ष 2026 में भारत में 25 नए मॉडल पेश करने की घोषणा की थी, जिनमें से 13 मॉडल अब तक पेश किए जा चुके हैं। बीएमडब्ल्यू ने आई5 का लॉन्ग व्हीलबेस सेडान मॉडल भी पेश किया, जिसका उत्पादन भारत में स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।
यह चेन्नई स्थित बीएमडब्ल्यू ग्रुप के संयंत्र से निकलने वाला कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा।