Tata Motors फाइनेंस का टाटा कैपिटल के साथ विलय को निदेशक मंडल की मंजूरी

By Prabhasakshi News Desk | Jun 04, 2024

नयी दिल्ली । टाटा मोटर्स फाइनेंस का टाटा कैपिटल के साथ विलय को उनके संबंधित निदेशक मंडलों से मंजूरी मिल गयी है। टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। वाहन कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड का टाटा कैपिटल लिमिटेड के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। सूचना में कहा गया है, ‘‘टाटा मोटर्स लिमिटेड (टीएमएल), टाटा कैपिटल लिमिटेड (टीसीएल) और टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड (टीएमएफएल) के निदेशक मंडलों ने आज एनसीएलटी व्यवस्था योजना के माध्यम से टीएमएफएल का टीसीएल के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।’’ 

प्रमुख खबरें

मुझसे बोलने में चूक हो गई थी, चेन्नई में Ramayana इवेंट के दौरान दशहरा भाषण में हुई गलती के लिए Ranbir Kapoor ने मांगी माफी

Chandrayaan 1 का सफल प्रक्षेपण आज ही के दिन 2008 में हुआ था

BL Agro तंजानिया में करेगी 7,000 करोड़ रुपये का निवेश

इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी: Tripura के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले कंटेंट क्रिएटर पर Kiren Rijiju का कड़ा रुख, सख्त कार्रवाई का वादा