OBC और यूनाइटेड बैंक के विलय पर बोर्ड जल्द करेगा विचार: PNB

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

नयी दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को कहा कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स एवं युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के बैंक में विलय पर चर्चा के लिए जल्द ही उसके निदेशक मंडल की बैठक होगी। पीएनबी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि वित्त मंत्रालय से मिली सूचना के मुताबिक सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था ने फैसला किया है कि पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया रिजर्व बैंक से सलाह-मशविरा के बाद विलय पर विचार कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है,  बैंक की ओर से विलय पर विचार करने के लिए जल्द ही निदेशक मंडल की बैठक बुलायी जाएगी। इसी बीच कॉरपोरेशन बैंक ने भी कहा है कि विलय पर चर्चा के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलाई जाएगी। कॉरपोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में किया जाना है। कॉरपोरेशन बैंक ने शेयर बाजारों को जानकारी दी कि निश्चित अवधि के भीतर विलय पर चर्चा के लिए निदेशक मंडल की बैठक बुलायी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सरकार का बड़ा ऐलान, अब 10 सरकारी बैंक मर्ज होकर 4 बैंक बनेंगे

सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के दस बड़े बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने की घोषणा की। इसके मुताबिक पीएनबी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का, केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का एवं इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक का विलय किया जाना है। विलय के बाद कुल सरकारी बैंकों की संख्या 12 रह जाएगी।

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर