बहामास में जहाज डूबने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

मियामी। बहामास में एबैको तट पर जहाज डूबने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। रॉयल बहामास रक्षा बल ने बताया कि दो दिन के बचाव अभियान के बाद अब तक कुल 17 लोगों को जिंदा बचाया जा चुका है और 28 शव बरामद किये गए हैं।

इसे भी पढ़ें- इस्लामिक क्रांति की वर्षगांठ पर ईरान ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

हादसा शनिवार को हुआ था जब हैती के नागरिकों को ले जा रहा जहाज एबैको के मार्श हार्बर तट से दस किलोमीटर दूर फॉल केय के नजदीक डूब गया था। हादसे के बाद शनिवार को रॉयल बहामास रक्षा बल और अमेरिकी तटरक्षकों के संयुक्त अभियान में 13 शव बरामद किये गए थे।

इसे भी पढ़ें- यमन में युद्ध विराम के लिये जहाज पर वार्ता का आयोजन करेगा संयुक्त राष्ट्र

रविवार को 15 शव और मिलने के बाद मृतकों की संख्या 28 हो गई है। हैती में अमेरिकी दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि जहाज के जरिये लोगों की तस्करी की जा रही थी। कोई भी यात्रा जीवन से बढ़कर नहीं है। परिवारों और समुदायों से आग्रह है कि अवैध प्रवास और तस्करी से बचें। इसका नतीजा त्रासदी के रूप में सामने आता है।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut