चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में तूफान के कारण नौकाएं पलटीं, नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025

दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोउ प्रांत में अचानक आए तेज तूफान के चलते वू नदी में चार पर्यटक नावें पलट गईं, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। चीन के सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शरुआती खबरों में दो नावों के पलटने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में सीसीटीवी और शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने पुष्टि की कि इस दुर्घटना में कुल चार नावें पलट गईं। यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य दो नावों पर भी कोई पीड़ित था या नहीं।

वू नदी, चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्जी की सहायक नदी है। गुइझोउ की पहाड़ियां और नदियां देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं, और फिलहाल वहां पांच दिवसीय राष्ट्रीय अवकाश के चलते भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए हैं।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए लापता व्यक्ति की तलाश और घायलों के इलाज में “हरसंभव प्रयास” का आह्वान किया है। सरकार परिवहन क्षेत्र में मौत के मामलों को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अधिक भार, रख-रखाव की कमी और सुरक्षा उपायों के अभाव के चलते छुट्टियों के दौरान हादसों में बढ़ोतरी देखी गई है।

सीसीटीवी के अनुसार दुर्घटना में शामिल दो नावों में लगभग 40-40 लोग सवार थे। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार नहीं थे। एक चश्मदीद ने सरकारी अखबार ‘बीजिंग न्यूज’ को बताया कि नदी की गहराई अधिक थी, लेकिन कुछ लोग तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि तूफान अचानक आया और घना कोहरा फैलने से नदी की सतह दिखाई नहीं दे रही थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई

Solex Energy का बड़ा प्लान: 2027-28 तक 4,500 करोड़ रुपये Revenue का लक्ष्य

Punjab DA Row: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव KAP Sinha को 5 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश

Asian Games 2026 Hockey में 18 सितंबर से शुरू होंगे मुकाबले, Japan में भिड़ेंगी 12 टीमें